• March 21, 2026

31 मार्च तक खुलेंगे टैक्स काउंटर, सप्ताहांत में भी मिलेगी सुविधा

31 मार्च तक खुलेंगे टैक्स काउंटर, सप्ताहांत में भी मिलेगी सुविधा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम, वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में नगर निगम दुर्ग द्वारा संपत्तिकर एवं अन्य करों की वसूली को लेकर सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी गई है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय से कर राशि जमा नहीं करने वाले करदाताओं के विरुद्ध अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 31 मार्च से पहले अपने सभी बकाया करों का भुगतान कर दें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि के बाद बकाया करों की वसूली 17 प्रतिशत अधिभार के साथ की जाएगी।

करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम परिसर स्थित टैक्स काउंटर एवं सभी जोन कार्यालयों के काउंटर 31 मार्च तक शनिवार और रविवार को भी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही निगम द्वारा ऑनलाइन संपत्तिकर भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे नागरिक घर बैठे आसानी से अपना कर जमा कर सकते हैं।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…