• March 21, 2026

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही महाप्रसाद खिचड़ी ग्रहण किया।
कर्मा जयंती के पावन अवसर पर ग्राम में कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण किया भक्त माता कर्मा और दानवीर भामासाह जयकारे से नगर गूंज उठा।
साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और समाज के उत्थान के लिए काम करने वाले सम्माननीय जानों का सम्मान किया गया ।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती का पर्व पूरे श्रद्धाभाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाता है। साहू तैलिक समाज की आराध्य देवी माता कर्मा की जयंती पर पूरे राज्य में शोभायात्राएँ, कलश यात्राएँ और विविध धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन आज किया गया हैं, जिनमें सभी समाजों की भागीदारी से एकता और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित होता है। उन्होंने प्रार्थना की कि माता कर्मा का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। विधायक ललित चंद्राकर ने विश्वास जताया कि भक्त माता कर्मा के आदर्श हमें समाज में करुणा, समानता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा परम आराध्य साध्वी भक्त शिरोमणि मां कर्मा बाई देश विदेश में आवासित करोड़ करोड़ सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी मां कर्मा बाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षों से अंकित चली आ रही है इतिहास के पन्नों पर उनकी पावन गाथा तथा उनसे संबंधित लोकगीत की किवंदतिया और आख्यान इस बात के प्रमाण है की मां कर्मा बाई कोई काल्पनिक पात्र नहीं है माता कर्मा के द्वारा किए गए कार्य आज भी आम जनमानस को दिखाई पड़ता है आज उपस्थित साहू समाज के समस्त माता बहनों भाइयों और बुजुर्गों को भक्त शिरोमणि माता कर्मा की जन्म जयंती की पुनः बधाई देता हूं ।
इस अवसर पर अध्यक्ष गजेंद्र साहू,उपाध्यक्ष मंशाराम साहू,शिव कुमार साहू,युवराज सिंह साहू,अमृष कुमार साहू,पूर्व सरपंच दिलीप साहू,सरपंच युगल किशोर साहू,उपसरपंच दुस्यंत साहू,बैशाखु राम साहू,महामंत्री प्रवीण यदु,सोसायटी अध्यक्ष फलेन्द्र राजपूत,धनराज साहू,योगेश पटेल व समस्त साहू समाज के नागरिक गण उपस्थित रहे l


Related News

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…
ईद पर बिखरी खुशियां, ईदगाह पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाईयों को दी मुबारकबाद

ईद पर बिखरी खुशियां, ईदगाह पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम भाईयों को दी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में शनिवार को ईद-उल-फितर की खुशियां बिखरी। इस मौके पर…