• March 22, 2026

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को ‘भिलाई बचाओ’ मौन पदयात्रा निकाली गई। सिविक सेंटर से प्रारंभ होकर सेक्टर-4 तक पहुंची इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा रिटेंशन धारकों के किराए में की गई वृद्धि सहित विभिन्न जनसमस्याओं के खिलाफ जनआवाज को मुखर करना रहा।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी पदयात्रा में शामिल हुए और आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई की अस्मिता, अधिकारों और जनभावनाओं की रक्षा के लिए किया जा रहा यह सतत संघर्ष न केवल सराहनीय, बल्कि अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भिलाई सत्याग्रह उपवास के माध्यम से जिस दृढ़ता के साथ प्रशासन को जनहित में चेताया गया, वह जनप्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है और वर्तमान पदयात्रा उसी संकल्प का विस्तार है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस जनआंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रशासन को अब कुंभकर्णी निद्रा से जागते हुए जनाकांक्षाओं का सम्मान करना होगा। “भिलाई की अस्मिता से कोई समझौता नहीं होगा और इसे किसी भी कीमत पर बिकने नहीं दिया जाएगा,” उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…