• March 23, 2026

शहीद दिवस पर दुर्ग के शहीद चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा, वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

शहीद दिवस पर दुर्ग के शहीद चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा, वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस । न्यूज

दुर्ग। शहीद चौक में भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा, दुर्ग, खालसा एजुकेशन सोसायटी एवं खालसा स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सिख समाज के प्रमुखजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में शहीदों के बलिदान को नमन किया। वातावरण देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत रहा।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि “भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनका साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक न्यायपूर्ण, समान और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।”
कार्यक्रम में अरुण वोरा के साथ पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा, फतेह सिंह भाटिया, राजू भाटिया, परमजीत सिंह भुई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, इंदर पाल सिंह भाटिया, अजय गुप्ता, राहुल अग्रवाल, पप्पू श्रीवास्तव, महेंद्र पाल सिंह भाटिया, विकास सापेकर, सुधीर चंदेल,राजेंद्र पाल सिंह भाटिया एवं सतबीर सिंह भाटिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने “अमर रहे, अमर रहे” के जयघोष के साथ शहीदों को नमन किया।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…