• March 23, 2026

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा के लोगो ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जनदर्शन में की शिकायत। गांव के लोगों ने कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा गौठान,चारागाह ,शासकीय भूमि एवं घास भूमि, खेल मैदान शमशान घाट पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है, गांव वालों ने आवेदन में यह जानकारी दी की अतिक्रमण करने वाले लोग बार-बार शासकीय आदेशों व निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं दिनांक 17/03 /2026 को ग्राम वासियों द्वारा गांव में बैठक आयोजित कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने का निर्णय लिया ग्राम वासियों के द्वारा इससे पूर्व भी आवेदन प्रस्तुत किया गया है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई नहीं होने के कारण अतिक्रमण करने वाले का हौसला बुलंद है और वह अतिक्रमण कर भवन निर्माण कर रहे है, फसलों को उन जगहों पर लगा रहे हैं, जिससे गाय के चढ़ने के लिए चारागाह और गौठान भी नहीं बच रहे हैं। बच्चों के खेलने के मैदान को भी अतिक्रमण कर लिया गया है इसे मुक्त करने के लिए गांव वालों ने एक जुट होकर कार्रवाई करने की मांग की है। जैन दर्शन टोकन क्रमांक 2210226000615 जिसका सुरक्षा क्रमांक 933, दिनांक 23/ 03/2026 है। जिसमें गांव वालों ने 2022 में अतिक्रमण मुक्त करने का पंचनामा की 6 प्रति के साथ तत्कालीन सरपंच का पूर्ण अतिक्रमण के खिलाफ और मानना पर कार्रवाई की मांग की छायाप्रति और 15.05.2025 को प्रस्तुत आवेदन पत्र की छाया प्रति, कलेक्टर महोदया, बेमेतरा को दिनांक 1.10.2025 को प्रस्तुत आवेदन पत्र की छाया प्रति और ग्राम सभा में बैठक की हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र की छाया प्रति प्रस्तुत की है। गांव वालों ने मांग की है कि अतिक्रमण करने वालों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वह ग्राम पंचायत का सरपंच ही क्यों ना हो।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…