• March 25, 2026

विश्व टीबी दिवस पर रुआबांधा सेक्टर सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के 100-दिवसीय पहचान-उपचार अभियान का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ

विश्व टीबी दिवस पर रुआबांधा सेक्टर सीएचसी में टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के 100-दिवसीय पहचान-उपचार अभियान का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

विश्व टीबी दिवस (24 मार्च 2026) के अवसर पर रुआबांधा सेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0” के अंतर्गत 100-दिवसीय सघन पहचान एवं उपचार अभियान का ब्लॉक स्तरीय उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया । विधायक जी पश्चिम बंगाल प्रवास पर होने के कारण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में उसकी धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी चंद्राकर सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर AI तकनीक से युक्त अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन एवं सोनोग्राफी मशीन का विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया तथा “टीबी मुक्त भारत अभियान रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई सुविधाओं से मरीजों को त्वरित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण जाँच मिलेगी—समय पर टीबी की पहचान, तत्काल जाँच और तुरंत उपचार की राह आसान होगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं की जाँच कराने में भी अब विशेष सुविधा होगी।

*श्रीमती मीनाक्षी चंद्राकर (विधायक प्रतिनिधि)ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘टीबी मुक्त भारत’ संकल्प को साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। 100-दिवसीय अभियान में घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान, शीघ्र जाँच और पूर्ण उपचार हमारा लक्ष्य है। AI-आधारित एक्स-रे व सोनोग्राफी सुविधा से लोगों को समय पर टीबी की तत्काल जाँच होगी, रिपोर्ट जल्दी मिलेगी और उपचार तुरंत शुरू हो सकेगा। आप सभी से आग्रह है—लक्षण दिखें तो जाँच अवश्य कराएँ, उपचार का कोर्स पूरा करें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।”

*डॉ. देवेंद्र बेलचंदन (बीएमओ):* ने बताया “नई AI-आधारित एक्स-रे मशीन से छाती के एक्स-रे की सटीकता व गति दोनों बढ़ेंगी, जिससे टीबी की समय पर पहचान आसान होगी। सोनोग्राफी सुविधा प्रारंभ होने से गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जाँच स्थानीय स्तर पर ही संभव होगी, जिससे उन्हें समय पर परामर्श व देखभाल मिल सकेगी। हमारा फोकस है—शीघ्र स्क्रीनिंग, त्वरित रिपोर्ट और मरीजों की नियमित फॉलो-अप। समुदाय, मितानिन बहनों और स्वास्थ्य टीम के सहयोग से हम इस अभियान को लक्ष्य तक ले जाएँगे।

इस अवसर पर पार्षद सारिका साहू, श्री प्रेमचंद साहू, श्री राकेश त्रिपाठी, श्री विनोद जैन, श्रीमती मीनू निषाद, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं मितानिन बहनें उपस्थित रहीं। आयोजन में टीबी की जानकारी, बचाव व उपचार पर प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को समय पर जाँच के लिए प्रेरित किया गया।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…