• March 26, 2026

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह खरीदी जिले की सेवा सहकारी समितियों में प्रारंभ की गई, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया। अभियान के पहले दिन ही परपोड़ी एवं खण्डसरा स्थित सेवा सहकारी समितियों में कुल 3 किसानों से 45 क्विंटल चने की खरीदी की गई। किसानों ने शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ लेते हुए अपनी उपज का विक्रय किया और इस पहल की सराहना की।
कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि वर्तमान में चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,875 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सकेगा। इसके साथ ही जिले में अरहर (तुअर) की खरीदी भी सुचारू रूप से जारी है, जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। कृषि विभाग, बेमेतरा ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक मात्रा में चना और अरहर का विक्रय निकटतम सहकारी समितियों के माध्यम से करें। विभाग का कहना है कि यह अभियान किसानों की आय बढ़ाने, फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत के साथ ही किसानों में विश्वास और उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर समितियों में पहुंचेंगे और इस योजना का लाभ उठाएंगे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…