• March 27, 2026

अष्टमी पर शीतला मंदिर में हवन पूजन में श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाहुति, जोत जवारा विसर्जन शोभायात्रा कल

अष्टमी पर शीतला मंदिर में हवन पूजन में श्रद्धालुओं ने दी पूर्णाहुति, जोत जवारा विसर्जन शोभायात्रा कल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। कसारीडीह सिविललाइन स्थित मां सतरूपा शीतला मंदिर में चैत्र नवरात्र का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महाअष्टमी पर गुरुवार को मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे। शाम को महाअष्टमी पर हवन पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन पूजन में पूर्णाहुति देकर मां शीतला से अपनी मनोकामना पूर्ण करने प्रार्थना की। इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने हवन पूजन में शामिल होकर लोगों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मां शीतला से कामना की। हवन पूजन उपरांत माता स्वरूप 21 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन 27 मार्च को मंदिर समिति द्वारा शाम 4 बजे जोत जवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह
शोभायात्रा मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए शीतला तालाब पहुंचेगी। जहां जोत जावरा का विसर्जन किया जाएगा। महाष्टमी पर गुरुवार को सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, सह-सचिव चंपा साहू, कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास, संरक्षक भीखम साहू, कृष्णा देशमुख, गणेश निर्मलकर, राजा सिंह राजपूत, राजेश साहू, दीनानाथ निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, राजेंद्र सिंह चंदेल, नरेश कुटारे, ईश्वर अग्रवाल, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर, पूर्व पार्षद कांता साहू, श्रीधर भजने, निशा ठाकुर, गणेश राम चौधरी, तोरण साहू, अरुण साहू के अलावा सतरुपा शीतला सेवा समिति के अन्य सदस्य व श्रद्धालु व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।


Related News

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी, इधर रायपुर में खुलने जा रहा कैसीनों

आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज रायपुर पुलिस ने नया फरमान जारी किया है, इसमें कहा गया है कि आईपीएल…
ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की सप्लाई, 4 साल बाद जब्त किए गए 16 ट्रक

ईओडब्लू का बड़ा खुलासा, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी से अवैध शराब की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने अवैध शराब की सप्लाई करने वाली…
इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान, आग के अगल-बगल फैलने के खतरे से सख्ते में रहे लोग

इंदिरा मार्केट में भीषण आग से रौबदार फुटवियर जलकर खाक, हादसे में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शहर के व्यस्ततम क्षेत्र इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड स्थित रौबदार फुटवियर…