• March 27, 2026

जय माता दी के जयकारों से गूंजा निगम, महापौर ने कन्याओं को कराया स्नेह भोज

जय माता दी के जयकारों से गूंजा निगम, महापौर ने कन्याओं को कराया स्नेह भोज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर निगम दुर्ग परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी के अवसर पर हवन के बाद कन्या पूजन एवं कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कन्याओं को स्नेहपूर्वक भोजन कराया।

मां दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कन्या भोज एवं महाप्रसादी वितरण किया गया, जिसमें महापौर स्वयं शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में सहभागी बनीं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान निगम परिसर भक्ति-भाव से सराबोर रहा। नगर निगम परिवार के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित रहे। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात महाअष्टमी उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। महापौर अलका बाघमार एवं देवनारायण चंद्रकार,लीना दिनेश देवांगन, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन,विद्यावती सिंह,रंजीता पाटिल,कुलेश्वर साहू,नीरा खिचरिया, ललिता ठाकुर,युवराज सहित निगम अधिकारी/कर्मचारी ने विधि-विधान से हवन में आहुति देकर शहरवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने समस्त शहरवासियों को महाअष्टमी एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, श्रद्धा एवं सेवा का संदेश देता है। नागरिकों के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…