- March 27, 2026
दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा एवं ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जिला कार्यकारिणी के 61 पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनात्मक प्रभार सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करने का स्पष्ट रोडमैप तय किया है।
इस व्यापक संगठनात्मक पुनर्संरचना के तहत 9 ब्लॉक, 39 मंडल एवं विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जिससे पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक विस्तार देने की रणनीति बनाई गई है। खास बात यह है कि जिला स्तर के पदाधिकारियों को सीधे क्षेत्रीय प्रभार सौंपने की यह पहल पहली बार देखने को मिली है, जिसे संगठन में जवाबदेही और सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में नियमित प्रवास करेंगे, पंचायत, वार्ड एवं बूथ कमेटियों के गठन को प्राथमिकता देंगे तथा एक सप्ताह के भीतर प्रारंभिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वहीं आगामी चुनाव वाले क्षेत्रों के प्रभारियों को प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि “संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं और जब जिम्मेदारी स्पष्ट होती है, तो परिणाम भी प्रभावी आते हैं। हमारा लक्ष्य है कि कांग्रेस की नीतियां, विचारधारा और जनहित के मुद्दे सीधे आम जनता तक पहुंचे।”
🔹 संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम नियुक्तियां
राजीव गुप्ता (महामंत्री) को संगठन एवं प्रशासन का प्रभारी महामंत्री बनाया गया है। वे लंबे समय से संगठनात्मक अनुभव रखते हैं और चार बार जिला महामंत्री रह चुके हैं।
विक्रांत अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) को वित्तीय प्रबंधन के साथ-साथ जिलाध्यक्ष के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठनात्मक कार्यों में गति और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
🔹 ब्लॉक स्तर पर मजबूत नेतृत्व
ब्लॉक स्तर पर अनुभवी एवं सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है— हीरा वर्मा (कुम्हारी), प्रमोद राजपूत (भिलाई-3 चरोदा), राम सूर्यवंशी (जामगांव-आर), भुवन साहू (पाटन), जयश्री वर्मा (जामुल), पुरुषोत्तम तिवारी (अहिवारा ग्रामीण), प्रकाश ठाकुर (धमधा), दुर्गा गजभिये (दुर्ग ग्रामीण), जामवंत गजपाल (अहिवारा नगर) को प्रभारी बनाया गया है।
🔹 मंडल स्तर तक विस्तार
अहिवारा, साजा, पाटन एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में मंडल स्तर पर भी व्यापक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसमें रवि प्रकाश ताम्रकार, पवन पटेल, धर्मेंद्र साहू, लोचन यादव, सुमन वर्मा, सुमित नारंग, महेंद्र निषाद, रोहित यादव, राजेश मानिकपुरी, ज्वाला प्रसाद साहू, बंटी वैष्णव, श्यामाचरण मनहर, राजा राम गहिरवार, ओम नारायण वर्मा, सुरेंद्र गायकवाड़, उत्तरा कोसरे, संगीता ठाकुर, डुलेश्वर साहू, राजेश साहू, घनश्याम गजपाल, जागेत्री साहू, अघनु पाल सहित कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
🔹 विभागों में भी तय हुई स्पष्ट जिम्मेदारी
संगठन को धार देने के लिए विभिन्न विभागों में भी नियुक्तियां की गई हैं—
महेंद्र वर्मा (चुनाव प्रबंधन), तरुण बिजौर (अनुसूचित जाति विभाग), शमशीर कुरैशी (युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई), संतलाल बंजारे (सेवादल), विशाल देशमुख (विचार विभाग), निरंजन राजपूत (समस्या निवारण), रिवेंद्र यादव (सहकारिता), टिकेश्वरी देशमुख (पंचायत राज), लक्ष्मी साहू (पिछड़ा वर्ग), जवाहर यादव (इंटक/मजदूर कांग्रेस), रूपेश देशमुख (प्रशिक्षण), कृष्णा देवांगन (सलाहकार), योगिता चंद्राकर (महिला कांग्रेस), प्रदीप चंद्राकर (रिसर्च), रज्जाक खान (अल्पसंख्यक विभाग) को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं पालेश्वर ठाकुर को मीडिया एवं संचार विभाग – संगठन की नीतियों एवं गतिविधियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने, मीडिया समन्वय को मजबूत करने तथा डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🔹 पहली बार दिखी जवाबदेही आधारित संरचना
इस नई व्यवस्था में पदाधिकारियों को सिर्फ पद नहीं, बल्कि स्पष्ट लक्ष्य, क्षेत्र और जवाबदेही दी गई है। जिला कार्यालय में नियमित मॉनिटरिंग के साथ कार्यों की समीक्षा होगी, जिससे संगठनात्मक कार्यों में निरंतरता बनी रहे।




