• March 27, 2026

पेंशन, सफाई व पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

पेंशन, सफाई व पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस का निगम पर हमला, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। शहर में लंबित पेंशन, बदहाल सफाई व्यवस्था एवं पेयजल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि नगर निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन विगत लगभग 5 माह से हितग्राहियों को प्राप्त नहीं हो रही है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

कांग्रेस ने शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि SLRM सेंटरों में कचरे का ढेर लगा हुआ है तथा कचरे का समुचित निष्पादन नहीं हो पा रहा है। शिवनाथ नदी के किनारे कचरा डंप किए जाने और कई स्थानों पर कचरे में आग लगने से उठते धुएं के कारण आसपास के वार्डों के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा विभिन्न वार्डों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई क्षेत्रों में 10 मिनट से अधिक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। विशेष रूप से शनिचरी बाजार, कर्मचारी नगर, उरला, बोरसी, पोटिया , पुलगांव, शक्ति नगर एवं शंकर नगर क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है।

इस संबंध में धीरज बाकलीवाल ने कहा कि “शहर में पेंशन नहीं मिलना, सफाई व्यवस्था का चरमराना और पेयजल संकट—ये तीनों ही मुद्दे सीधे आम जनता से जुड़े हैं, लेकिन नगर निगम इन पर पूरी तरह विफल नजर आ रहा है। इसके साथ ही नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा हितग्राहियों के साथ बर्बरतापूर्वक व्यवहार किए जाने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं, जो बेहद निंदनीय है। प्रशासन को तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए।यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।”

कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान, सफाई व्यवस्था में सुधार एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, आर.एन. वर्मा, दीपक दुबे, अब्दुल गनी, दीपक साहू, विजयंत पटेल, हामिद खोखर, भास्कर कुंडले, गुरदीप भाटिया, देवश्री साहू, आनंद कपूर, ज्ञानदास बंजारे, केके सिंह, प्रेमलता साहू, मनीषा सोनी, पोषण साहू, प्रकाश जोशी, अनूप वर्मा, आयुष शर्मा, निकिता मिलिंद, ओमप्रकाश जोशी , दीपक जैन, शंकर ठाकुर, मुकेश साहू , संजय बत्रा, अविनाश यादव, विमल यादव ,सुनीत घोष , चंद्रमोहन गभने, देव सिन्हा, मनोज सिन्हा, वेंकट राव शास्त्री ,आयुष शर्मा , निखिल खिचिरिया, अनिल राव , अली असग़र, लोकेश , कुंदन सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Related News

गायत्री प्रज्ञा पीठ भनसुली में रामनवमी पर गायत्री महायज्ञ में ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना

गायत्री प्रज्ञा पीठ भनसुली में रामनवमी पर गायत्री महायज्ञ में ग्रामवासियों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       गायत्री प्रज्ञा पीठ, भनसुली में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा,…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर ने श्रीराम जन्मोत्सव—रामनवमी…
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया अंगना म शिक्षा देने वाली माताओं का सम्मान

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया अंगना म शिक्षा देने वाली माताओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जिला शिक्षा विभाग दुर्ग के तत्वाधान में आयोजित अंगना म शिक्षा…