• March 28, 2026

पॉन्ड क्लीनर मशीन से तालाबों की सफाई में आई तेजी, पुलगांव गौठान तालाब बना उदाहरण

पॉन्ड क्लीनर मशीन से तालाबों की सफाई में आई तेजी, पुलगांव गौठान तालाब बना उदाहरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के तालाबों की साफ-सफाई के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पॉन्ड क्लीनर मशीन के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलगांव गौठान के समीप स्थित तालाब की सफाई का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है,

जिससे क्षेत्र की स्वच्छता एवं सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।पॉन्ड क्लीनर मशीन की सहायता से तालाबों में जमा गंदगी, कचरा एवं जलकुंभी को प्रभावी रूप से हटाया जा रहा है, जिससे जल स्रोतों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो रहा है।

निगम द्वारा इस तालाब की सफाई पूर्ण होने के पश्चात शहर के अन्य तालाबों की सफाई भी इसी मशीन के माध्यम से किए जाने की कार्ययोजना बनाई गई है।यह कार्य महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन तथा आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार निरंतर किया जा रहा है। कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद के नेतृत्व में टीम अमला के साथ कचरा एवं जलकुंभी को प्रभावी रूप से हटाया जा रहा है,

बता दे कि निगम प्रशासन द्वारा तालाबों के संरक्षण एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए इस अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पॉन्ड क्लीनर मशीन के सफल उपयोग से निकाय के विभिन्न क्षेत्रों में पहले भी सफाई कार्य संपन्न किए जा चुके हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी कारण यह पहल पूरे प्रदेश में सराही जा रही है और अन्य नगरीय निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।
नगर निगम दुर्ग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचारों के माध्यम से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुदृढ़ बनाने के लिए सतत प्रयास किए जाते रहेंगे।


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…