• March 30, 2026

उर्वरकों की कालाबाजारी पर सख्ती: खरीफ 2026 के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम गठित

उर्वरकों की कालाबाजारी पर सख्ती: खरीफ 2026 के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम गठित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। खरीफ 2026 मौसम हेतु किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में उर्वरक की कालाबाजारी, तस्करी, डायवर्सन, जमाखोरी, अधिक कीमत पर विक्रय एवं अमानक उर्वरकों की बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या फर्म के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

*उड़नदस्ता टीम का गठन इस प्रकार है:*

डॉ. श्याम लाल साहू, उर्वरक निरीक्षक, विकासखंड बेमेतरा (सहायक संचालक कृषि) – नोडल अधिकारी

श्री दिनेश कुमार धुर्वे, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड साजा – सहायक नोडल

श्री देवानंद देवांगन, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बेरला – सहायक नोडल

श्री राकेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड नवागढ़ – सहायक नोडल

श्री दीपक कुमार साहू, उर्वरक शाखा प्रभारी – उप सहायक

श्री कुलेश्वर सिन्हा, वाहन चालक

उक्त टीम उर्वरकों से संबंधित शिकायतों एवं गोपनीय सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेगी। साथ ही, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 (FCO 1985) के तहत अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। टीम द्वारा की गई कार्रवाई का साप्ताहिक प्रतिवेदन प्रत्येक गुरुवार (कार्यालयीन दिवस) को प्रस्तुत किया जाएगा तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…