- March 30, 2026
बचपन का टिकट: खेल-खेल में मुस्कान और सशक्तिकरण का संगम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सखी सहेली महिला समिति द्वारा आयोजित बचपन का टिकट चलव दीदी खेल खेले बर जाबो का कार्यक्रम दुर्ग के पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में खेल खेलने और अपने बचपन के दिनों को वापस याद करने हजारों महिलाओं की उपस्थिति में मस्ती, आनंद और हर्षोल्लास के साथ उत्सव के रूप में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलित कर उपस्थित प्रतिभागियों के द्वारा मैदान में मशाल लेकर भ्रमण किया गया इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता सरोज पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रही | कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल कबड्डी, खो-खो, रस्सी खींच, फुग्गडी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, बोरा दौड़, बिल्लस, गोटा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के संपादन की दृष्टिकोण से खेलों के रेफरी और उसके निर्णायकों की भी व्यवस्था की गई थी ताकि खिलाड़ियों के हार जीत का फैसला किया जा सके पूरी तरह से पारिवारिक माहौल और खुशनुमा माहौल के बीच महिलाओं ने अपना जीवन को जिया सभी महिलाएं खिलाड़ी के रूप में वर्ग अनुसार प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते रहे सामूहिक खेल कबड्डी, रस्सा खींच, टीम का गठन कर उन्होंने हिस्सा लिया उपस्थित खिलाड़ियों के लिए निशुल्क चाट, गुपचुप, भेल, चना जोरगरम, बुड्ढी के बाल ,बर्फ गोला, कुल्फी की व्यवस्था की गई थी ताकि वह खेलों के साथ-साथ पारंपरिक व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकें।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे एवं पार्षद दुर्ग नगर निगम महापौर अलका बाघमार एवं पार्षद के बीच कबड्डी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें पारिवारिक और बचपन की यादों को याद करते हुए खेल का आनंद लिया जिसमें दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया |
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने कहा कि वे महिलाएं जो जीवन की आपाधापी के बीच अपने वास्तविक जीवन को भूल चुकी होती हैं अपनी वास्तविक मुस्कुराहट को दबा कर रखे रहती हैं उन्हें कुछ पल जीने के लिए उनके पुराने एवं पारंपरिक खेल खेलने के लिए मैदान प्रदान किया गया आयोजन का मुख्य उद्देश्य जीवन में आयोजन स्थल पर पहुंचते ही बचपन के दिनों की तरह महिलाएं के चेहरे पर निश्छल, निर्मल, चिंता मुक्त दुनिया सामने आ गई |
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने आगे कहा कि “बचपन का टिकट केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के भीतर छिपी ऊर्जा, खुशी और आत्मविश्वास को पुनः जागृत करने का एक प्रयास है।” उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं, ऐसे में यह आयोजन उन्हें मानसिक सुकून, खुशी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का माध्यम बना है।
उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम की सफलता इस बात से स्पष्ट है कि महिलाएं हर खेल गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहती थीं, जिससे यह सिद्ध होता है कि समाज में ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। सरोज पाण्डेय ने आगे कहां की कार्यक्रम के माध्यम से
महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य का संदेश दिया गया कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, मानसिक तनाव से दूर रहने और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ाने का संदेश दिया गया। खेल गतिविधियों ने महिलाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जुड़ाव इस आयोजन ने विभिन्न वर्गों और आयु वर्ग की महिलाओं को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत किया। पारंपरिक खेलों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को आगे और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की योजना है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़ सकें और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
कार्यक्रम में महिलाओं के चेहरों पर बचपन की मासूम मुस्कान और उत्साह ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जीवन की व्यस्तता के बीच भी खुशी के छोटे-छोटे पल ही जीवन को सुंदर और संतुलित बनाते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम की नेतृत्व कर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मंत्री संध्या परघनिया
महापौर दुर्ग अलका बाघमार, रायपुर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर माया बेल चंदन, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्ग तृप्ति चंद्राकर भिलाई स्वीटी कौशिक रायपुर कृतिका जैन, जिला उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, डां मानसी गुलाटी, विभिन्न समाजों के महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे |




