• March 30, 2026

केवायसी नहीं होने से राशन मिलना बंद, कांग्रेस नेता नारायणी ने गरीब परिवारों के साथ बताया अन्याय

केवायसी नहीं होने से राशन मिलना बंद, कांग्रेस नेता नारायणी ने गरीब परिवारों के साथ बताया अन्याय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में केवाईसी की अनिवार्यता अब गरीब राशन कार्डधारी परिवारों के लिए बड़ी समस्या बनते जा रही है। तकनीकी खामियों और प्रक्रिया संबंधी दिक्कतों के कारण कई पात्र परिवारों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। केवाईसी प्रक्रिया में सबसे अधिक परेशानी परिवार के छोटे बच्चों और बुजुर्ग सदस्यों के सत्यापन को लेकर सामने आ रही है। बायोमेट्रिक मिलान में दिक्कत, आधार लिंकिंग की समस्या और नेटवर्क संबंधी तकनीकी बाधाओं के चलते इन वर्गों का केवाईसी पूरा नहीं हो पा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि यदि परिवार के एक भी सदस्य का केवाईसी अधूरा रह जाता है, तो पूरे परिवार का राशन कोटा बंद कर दिया जा रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केवाईसी की अनिवार्यता के चलते पात्र गरीब परिवारों को राशन से वंचित करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर करते हुए ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे किसी भी पात्र परिवार का राशन बंद न हो। इस व्यवस्था का सीधा असर गरीब और जरूरतमंद परिवारों पर पड़ रहा है। राशन नहीं मिलने के कारण उन्हें बार-बार खाद्य विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन वहां भी उन्हें संतोषजनक समाधान नहीं मिल रहा। परेशान होकर कई परिवार मजबूरी में निजी किराना दुकानों से महंगे दामों पर खाद्यान्न खरीदने को विवश हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी नेे कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य गरीबों को राहत देना है, न कि उन्हें परेशान करना। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और विशेष रूप से बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए वैकल्पिक सत्यापन की व्यवस्था लागू की जाए। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ी संख्या में गरीब परिवार खाद्य सुरक्षा से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में शासन और संबंधित विभागों को त्वरित हस्तक्षेप करते हुए जमीनी स्तर पर राहत पहुंचाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…