- March 31, 2026
आईपीएल सट्टा खिलाने वालों के साथ लगाने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी, इधर रायपुर में खुलने जा रहा कैसीनों

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
रायपुर पुलिस ने नया फरमान जारी किया है, इसमें कहा गया है कि आईपीएल सट्टा के मामले में सट्टा खिलाने वाले के साथ खेलने वाले भी पकड़े जाएंगे। उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच रायपुर से एक और खबर सामने आई है, की धमतरी रोड रायपुर में जल्द ही एक कैसिनों खुलने जा रहा है। कैसिनो भी किसी हाई प्रोफाइल और राजनीतिक रसूखने वाले व्यक्ति द्वारा खोला जा रहा है। पार्टनरशिप में यह काम शुरू किया जा रहा है। सारी अनुमति मिल चुकी है। बस खुलने की देरी है। इसके बाद रायपुर में भी गोवा की तर्ज पर जुआ खेला जाएगा। खबर है कि गोवा की तर्ज पर अवैध कैसिनो पार्टियां चलेंगी। लग्जरी विला या फार्महाउस दो दिन के लिए बुक कर हाईप्रोफाइल लोगों को 1 से 2 लाख रुपए एंट्री फीस लेकर बुलाया जाएगा। टेबल पर पत्ते बांटने के लिए लड़कियां, शराब-हुक्का पार्टी और सिक्योरिटी तक का इंतजाम किए जाएंगे। हल्की रौशनी में टेबल सेटअप तैयार किया जाएगा। बाहर से सब बंद नजर आएगा और बाहर प्राइवेट गार्ड तैनात किए जाएंगे। अंदर की जानकारी लीक न हो, इसके लिए गेम शुरू होते ही सभी के मोबाइल फ्लाइट मोड पर कराए जाएंगे, फिर शुरू होगा जुआ। जुआ खेलने के शौकीन वीआईपी और हाईप्रोफाइल लोग यहां पहुंचेंगे।
कॉइन पर 5% कमीशन
बता दें कि इसके लिए एक कंपनी से भी संपर्क किया जा रहा है, खेल के लिए मिनिमम 500 रुपए में प्लास्टिक कॉइन दिए जाने की तैयारी है। खेलने की परमिशन कम से कम 1 लाख रुपए लेकर दी जाएगी। अगर 20 लोग कुल 20 लाख रुपए दांव पर लगाते, तो 5% के हिसाब से 1 लाख रुपए कमीशन मिलेगा। हफ्ते में दो से तीन दिन ऑपरेट करने की तैयारी चल रही है । बता दें रायपुर में पिछले कुछ सालों में महानगरी कल्चर तेजी से बढ़ रहा है। रातों में हर दिन लाखों की पार्टियां हो रही हैं। इसमें बड़े उद्योगपति, अधिकारी और राजनीति व्यक्तियों के बेटे शामिल होते हैं। खबर तो यहां तक है कि हर दिन एक टेबल में एक से डेढ़ लाख तक की बिलिंग हो रही है। रायपुर के अलावा भिलाई के लोग इस तरह की पार्टियां में पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए ही कैसिनो को प्लान किया गया है। अपना देखना यह है कि पुलिस इन सब को रोकने के लिए कैसे कदम उठाती है।




