• March 31, 2026

उप निरीक्षक यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक दिनेशचंद शर्मा ने पुलिस विभाग में लगभग 35 वर्ष 06 माह से भी अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी

उप निरीक्षक यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक दिनेशचंद शर्मा ने पुलिस विभाग में लगभग 35 वर्ष 06 माह से भी अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।  बेमेतरा जिले के पुलिस विभाग में कार्यरत उप निरीक्षक श्री यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेशचंद शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में उन्हें भाव पूर्ण विदाई दी गई।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने* उप निरीक्षक श्री यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेशचंद शर्मा के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। वे अब अपने परिवार को भरपूर समय दे पाएंगे। उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक श्री यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेशचंद शर्मा के ने पुलिस विभाग में लगभग 35 वर्ष 06 माह से भी अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी। इस दौरान जिला राजनांदगांव, दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में अपनी सेवा प्रदान की।

*पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने* श्रीफल, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अपने सेवा के दौरान उप निरीक्षक श्री यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेशचंद शर्मा ने मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई, सेवा के दौरान अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए कार्य किये। ज्ञात हो कि उप निरीक्षक श्री यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेशचंद शर्मा दोनों अधिकारी सन 1990 में आरक्षक के पद पर जिला राजनांदगांव में भर्ती हुए थे।

*डीएसपी (मुख्यालय) श्री* राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके ने कहा कि उप निरीक्षक श्री यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेशचंद शर्मा ने पुलिस विभाग में शालीन एवं मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई गृह विभाग में संवेदनशील होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। इसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। पुलिस परिवार की ओर से हम उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते है।

*उप निरीक्षक* श्री यशवंत जंघेल एवं सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेशचंद शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान अपने खट्टे मीठे अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं स्टाफ से मिले भरपूर सहयोग से अपनी ड्यूटी तत्परतापूर्वक निभाई इसके लिए उन्होंने अपने स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

*इस अवसर पर* रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा सोनल ग्वाला एवं मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि(अ) अजय कुमार देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, सउनि विष्णु सप्रे, एवं सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक श्री दिनेशचंद शर्मा का पूत्र श्री अवनिश शर्मा, थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, एएसपी रीडर महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य सिंह, पेखन सिंह, नवनीत दुबे, अनिल तिवारी, खोमलाल साहू, दीनानाथ यादव,ताम्रध्वज देशमुख, आरक्षक मनीष देवांगन, गेल्विन साहू, वासुदेव साहू, अमरदीप लहरे, दीपक साहू, जितेन्द्र नेताम, भारत साहू, बिरेन्द्र चंद्राकर, विश्राम साहू, धमेन्द्र साहू, गेंदलाल चतुर्वेदी, यागेश्वर वर्मा, ताम्रध्वज चतुर्वेदी, अखिलेश क्षत्री, अर्जुन चंद्राकर, अमित यादव, महिला आरक्षक भरती राजपूत, द्रोपति ठाकुर, प्रियंका सिंह, राही यादव सहित पुलिस कार्यालय के अधि./कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- मध्यमवर्गीय पर आर्थिक बोझ

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-चालान के माध्यम से लगातार की जा रही कार्रवाई और…
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के आदेशानुसार दुर्ग में आदित्य…
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं, बनेंगे नए कक्ष

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों के उन्नयन और संधारण के लिए…