• March 31, 2026

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के आदेशानुसार दुर्ग में आदित्य नारंग, सोनू साहू, आकाश कनौजिया के संयुक्त तत्वाधान में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल के नाम साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
छात्र हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए छात्रसंघ चुनाव अत्यंत आवश्यक है।
प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे छात्रों को नेतृत्व और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का अवसर मिलता है। चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रशासन तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही हैं।
नारंग ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015 से छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जिससे छात्रों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाएं, ताकि छात्रों को अपने अधिकारों के लिए मंच मिल सके।
ज्ञापन सौंपा वालों में मुख्य रूप से एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य नारंग, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया, वरुण केवलतानी, सुरेंद्र बाघमार, छात्र नेता युवा चंद्राकर, पीयूष सिन्हा, मृदुल सिंह, मयंक देशमुख, चेतन कुमार, अंजली साव, डिशा भारती, नारायण तिवारी, रिया निषाद, लक्ष्मी, गौरव निषाद, सोमा वर्मा एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…