• March 31, 2026

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- मध्यमवर्गीय पर आर्थिक बोझ

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- मध्यमवर्गीय पर आर्थिक बोझ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-चालान के माध्यम से लगातार की जा रही कार्रवाई और भारी-भरकम जुर्माना राशि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आम नागरिकों को राहत देने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान महंगाई के दौर में आम जनता, विशेषकर गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार, पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में ₹2000 से ₹5000 तक के ई-चालान आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

कांग्रेस ने कहा कि कई मामलों में जानकारी के अभाव, तकनीकी त्रुटि अथवा अनजाने में हुई छोटी भूलों के कारण भी ई-चालान जारी हो रहे हैं, जो आम नागरिकों के लिए मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी का कारण बन रहे हैं।

इस संबंध में धीरज बाकलीवाल ने कहा कि “सड़क सुरक्षा जरूरी है, लेकिन नियमों के पालन के साथ मानवीय संवेदनशीलता भी उतनी ही आवश्यक है। मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में भारी-भरकम ई-चालान गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ बन रहे हैं। छोटे उल्लंघनों पर चेतावनी, पहली बार गलती करने वालों को राहत और जुर्माने की राशि में व्यवहारिक कमी जैसे निर्णय आम जनता को बड़ी राहत दे सकते हैं।”

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ई-चालान व्यवस्था की समीक्षा कर आम नागरिकों को राहत देने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, दीपक दूबे, राजेश यादव, रायसिंह ढिकोला, दीपक साहू , केके सिंह,गुरदीप भाटिया, आनंद ताम्रकर, दुष्यंत देवांगन, सुशील भारद्वाज ,ओमप्रकाश जोशी ,पोषण साहू ,प्रकाश जोशी, गौरव उमरे, राहुल शर्मा, अनूप वर्मा, खुर्सीद अहमद, संजय बत्रा, भीम सेन , चिराग शर्मा , जगमोहन ढीमर, दुष्यंत साहू, अनिल राव , आयुष शर्मा , अंश चतुर्वेदी, उपस्थित थे ।


Related News

बारिश ने खोली निगम की तैयारियों की पोल, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी: धीरज बाकलीवाल

बारिश ने खोली निगम की तैयारियों की पोल, कई वार्डों में घरों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग शहर में आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच…
मध्य ब्लॉक के पदाधिकारी बूथ में जाएं बूथ को मजबूत करें जनहित के मुद्दे उठायें :धीरज बाकलीवाल

मध्य ब्लॉक के पदाधिकारी बूथ में जाएं बूथ को मजबूत करें जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक आज राजीव भवन दुर्ग में जिला…
कुथरेल में सामुदायिक मध्यस्थता अभियान की शुरुआत, ग्रामीणों को दिया गया विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का संदेश

कुथरेल में सामुदायिक मध्यस्थता अभियान की शुरुआत, ग्रामीणों को दिया गया विवादों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी “Community Mediation Towards a Litigation-Free…