• April 4, 2026

मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए दर दर भटक रहे वृद्ध विकलांग एवं गरीब महिलाएं : आर एन वर्मा

मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए दर दर भटक रहे वृद्ध विकलांग एवं गरीब महिलाएं : आर एन वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष पूर्व महापौर आर एन वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में यह स्थिति पहली बार उत्पन्न हुआ है जब असहाय वृद्ध जनों को निशक्त विकलांग जनों को ग़रीब विधवा महिलाओं को हर माह मिलने वाला सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि छः महीने से नहीं मिला है जिसके कारण उन्हें दर दर भटकना पड़ रहा है,भाजपा के राज में ऐसे लाचार जरूरतमंद लोगों का दुख दर्द सुननेवाला उनके समस्याओं का निराकरण करने के लिए भाजपा के कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आया। आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि प्रदेश सरकार में बैठे भाजपा के नेता गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण रोज रोज झूठी नारों एवं मिथ्या भाषणों से इसी प्रकार मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन का सब्जबाग दिखाने का काम कर रहे हैं हर तरफ ढोल के अंदर पोल है। आर एन वर्मा ने आगे कहा है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि सिर्फ अपनी सरकार की पीठ थपथपाने के बजाय जमीनी स्तर पर आम जनता की समस्याओं की निराकरण करने की दिशा में सरकार की ध्यान आकृष्ट कराने का काम करे।


Related News

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 700 से अधिक हितग्राहियों से होगी वसूली की तैयारी

पीएम आवास योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 700 से अधिक हितग्राहियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत स्वीकृत आवासों को अपूर्ण छोड़ने…
जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनसमस्या निवारण शिविर में विधायक ईश्वर साहू ने अधिकारियों को दिए सख्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आम जनता की मांगों, समस्याओं और शिकायतों का जमीनी स्तर पर त्वरित…
जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : प्रशासन

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के…