• April 5, 2026

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त, लगातार जारी है सख्त अभियान

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त, लगातार जारी है सख्त अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज राजस्व एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल द्वारा तहसील थान खमरिया अंतर्गत ग्राम कुरदा एवं जेवरा में शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जांच ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त 1 जेसीबी मशीन, 2 हाईवा वाहन एवं ईंट से भरा 1 स्वराज मासदा वाहन जब्त किया गया। इन सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना थान खमरिया में खड़ा किया गया है। इसके अलावा अवैध परिवहन के एक अन्य प्रकरण में रेत से भरा 1 हाईवा वाहन भी जब्त कर थाना बेरला में सुरक्षित रखा गया है, जिस पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*पूर्व कार्रवाई में भी जब्ती*
बीते दिवस भी प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाते हुए अवैध परिवहन में संलिप्त दो गिट्टी से भरी हाईवा गाड़ियां जब्त कर थाना बेरला में खड़ी कराई गई थीं। इन मामलों में भी विधिसम्मत कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। शिकायत स्थल पर उत्खनन बंद मिला, ग्राम कुरदा में ही एक अन्य शिकायत के आधार पर जब संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया, तो वहां अवैध उत्खनन और परिवहन पूरी तरह बंद पाया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रशासन की सख्ती का प्रभाव क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी प्रकार निरंतर और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जिले में अवैध खनन के खिलाफ चल रही इस लगातार कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन आवश्यक कार्यवाही करेगी |

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…