• April 5, 2026

अब बूथ स्तर तक पहुंचेगी वर्चुअल समीक्षा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस में संगठन सुदृढ़ीकरण की बड़ी पहल

अब बूथ स्तर तक पहुंचेगी वर्चुअल समीक्षा, दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस में संगठन सुदृढ़ीकरण की बड़ी पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार वर्चुअल बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
बैठक की शुरुआत में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं संगठन महामंत्री श्री राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार इन बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कम समय में सभी पदाधिकारी, जहां कहीं भी उपस्थित हों, वहीं से वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि इन बैठकों के माध्यम से प्रत्येक जिम्मेदार पदाधिकारी को अपनी कार्यप्रणाली एवं परफॉर्मेंस रिपोर्ट प्रस्तुत करनी पड़ रही है, जिससे संगठन में पारदर्शिता बढ़ रही है तथा कार्यों में गति आ रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री विक्रांत अग्रवाल ने संगठनात्मक कार्यों में समन्वय, जवाबदेही एवं सक्रियता पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर द्वारा प्रत्येक पदाधिकारी से वन-टू-वन चर्चा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक की समस्याओं को भी गंभीरता से सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जिला प्रवक्ताओं की भी वर्चुअल बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
ब्लॉक प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षों एवं प्रवक्ताओं की वर्चुअल बैठकों के माध्यम से प्रथम चरण की समीक्षा पूर्ण की जा चुकी है। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र अपनी-अपनी कार्यकारिणी पूर्ण कर जिला कांग्रेस कमेटी में प्रस्तुत करें।
अब संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी वर्चुअल बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने कहा कि “संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर है। हम सीधे बूथ स्तर तक संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे संगठन को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।


Related News

तरबूज की खेती बनी किसानों की पहली पसंद

तरबूज की खेती बनी किसानों की पहली पसंद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज – छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा दुर्ग के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के छात्रा दिव्या…
वोरा ने दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई, उज्ज्वल कार्यकाल की कामना

वोरा ने दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रमेश…
नवीन प्राथमिक शाला पंचशील नगर और चंद्रशेखर आजाद हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया स्थापना दिवस

नवीन प्राथमिक शाला पंचशील नगर और चंद्रशेखर आजाद हायर सेकंडरी स्कूल में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था। उसी अवसर पर…