• April 6, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से शीतल टंडन की शिक्षा को मिला संबल, 11वीं में 90% अंक के साथ किया टॉप

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से शीतल टंडन की शिक्षा को मिला संबल, 11वीं में 90% अंक के साथ किया टॉप

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं तत्कालीन दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की संवेदनशील पहल से वार्ड क्रमांक 15 सिकोला बस्ती निवासी धर्मेंद्र टंडन की सुपुत्री शीतल टंडन की शिक्षा को नया संबल मिला। आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में छूटने की स्थिति में पहुंच चुकी शीतल को मंत्री गजेन्द्र यादव ने तत्काल सहयोग प्रदान करते हुए खालसा पब्लिक स्कूल में प्रवेश दिलाया। उनकी इस मानवीय पहल का परिणाम है कि शीतल ने कक्षा 11वीं (आर्ट्स संकाय) में 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
शीतल के पिता धर्मेंद्र टंडन एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता प्रीति टंडन गृहणी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण 10वीं के बाद शीतल की आगे की पढ़ाई संकट में पड़ गई थी। ऐसे कठिन समय में परिजनों ने मंत्री गजेन्द्र यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात कर बेटी की शिक्षा जारी रखने में सहयोग की अपील की थी।
मंत्री श्री यादव ने तत्परता दिखाते हुए शीतल का खालसा पब्लिक स्कूल में प्रवेश कराया, जिससे उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिला। शीतल ने इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए पूरी लगन और मेहनत से अध्ययन किया और कक्षा 11वीं के परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आज गंजपारा स्थित कार्यालय में मंत्री गजेन्द्र यादव ने शीतल टंडन को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, आवश्यकता होती है सही मार्गदर्शन और अवसर की।” उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…