• April 6, 2026

वोरा ने दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई, उज्ज्वल कार्यकाल की कामना

वोरा ने दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई, उज्ज्वल कार्यकाल की कामना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रमेश शर्मा ने जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर अधिवक्ता रविशंकर सिंह ने लगातार पांचवीं बार विजय प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता,दुर्ग शहर के विधायक रहे अरुण वोरा ने दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश शर्मा एवं सचिव पद पर लगातार पांचवीं बार विजयी होकर कीर्तिमान स्थापित करने वाले अधिवक्ता रविशंकर सिंह को विशेष रूप से बधाई दी।

वोरा ने अपने संदेश में कहा कि अधिवक्ता संघ न्याय व्यवस्था की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नए पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में तथा सचिव रविशंकर सिंह के अनुभव से संघ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

उन्होंने वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) पूजा मोगरी, सह सचिव राकेश यदु, सह सचिव (महिला) कुमारी संध्या (संध्या शुक्ला), कोषाध्यक्ष साकेत आर. मिश्रा, ग्रन्थालय सचिव ज्ञानप्रकाश तिवारी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव रविशंकर मानिकपुरी एवं सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला) कु. दशोदा को भी बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

अंत में वोरा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ता संघ नई उपलब्धियां हासिल करेगा और न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।


Related News

जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 29 आवेदन प्राप्त

जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक जागरूकता शिविर

विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   *बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,…
उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को…