• April 6, 2026

तरबूज की खेती बनी किसानों की पहली पसंद

तरबूज की खेती बनी किसानों की पहली पसंद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

– छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा दुर्ग के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के छात्रा दिव्या देशमुख ने ग्रामीण पत्रकारिता और कौशल व्यवहार विषय के अंतर्गत आदर्श ग्राम कोडिया जिला दुर्ग में किसानों से चर्चा करने के पश्चात बताया कि आदर्श ग्राम कोडिया में इस वर्ष किसानों ने बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती कर एक नई मिसाइल कायम की है किसान भाई शेखर चंद्राकर, चुन्नी चंद्राकर, जिमी चंद्राकर के खेत में इस साल बड़े पैमाने पर पखांजूर जिला कांकेर से आए किसान अनूप विश्वास गौतम देवनाथ द्वारा गांव में 55 एकड़ में तरबूज की फसल उगाई जिससे उन्हें अच्छा उत्पादन और लाभ प्राप्त हो रहा है।
किसानों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने और आधुनिक खेती तकनीक टपक सिंचाई और मल्चिंग के उपयोग से तरबूज की पैदावार में काफी वृद्धि हुई है। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था और समय पर उर्वरक व कीटनाशक के प्रयोग ने फसल की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाया है।
गर्मी के मौसम में बाजार में तरबूज की मांग बढ़ने से किसानों को अच्छी कीमत मिल रही है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी तरह वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाया जाए, तो तरबूज की खेती किसानों के लिए एक लाभदायक विकल्प साबित हो सकती है।
गांव के किसान अब अन्य फसलों के साथ-साथ तरबूज की खेती को भी प्राथमिकता देने लगे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।


Related News

वोरा ने दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई, उज्ज्वल कार्यकाल की कामना

वोरा ने दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रमेश…
नवीन प्राथमिक शाला पंचशील नगर और चंद्रशेखर आजाद हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया स्थापना दिवस

नवीन प्राथमिक शाला पंचशील नगर और चंद्रशेखर आजाद हायर सेकंडरी स्कूल में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था। उसी अवसर पर…
विधायक ललित चंद्राकर ग्राम नगपुरा में यादव समाज सामुदायिक भवन एवं श्रीकृष्ण मंदिर जीर्णोद्धार का भूमिपूजन कर ने रखी आधारशिला

विधायक ललित चंद्राकर ग्राम नगपुरा में यादव समाज सामुदायिक भवन एवं श्रीकृष्ण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के…