- April 7, 2026
भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा 46वें स्थापना दिवस पर शहीद चौक स्थित स्लम बस्ती में हुआ उत्साह पूर्व आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 25 शहीद चौक स्थित स्लम क्षेत्र में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार तथा प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक व दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन ने श्रमिक बस्ती के नागरिकों से संवाद करते हुए भाजपा के विकास यात्रा की जानकारी देकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया साथ ही भाजपा की सेवा,समर्पण और संघर्ष की विचारधारा को लोगों के बीच साझा किया।इससे पूर्व स्लम बस्ती के महिलाओ ने अपने अपने घरों में भाजपा का ध्वज लगाकर बीजेपी के विचार धारा के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट किया इस दौरान पर जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया तथा कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक दीपक सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भाजपा हमेशा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं ने गरीब और श्रमिक परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से महिलाओं एवं गरीब परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ लगातार जनता के बीच कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब और श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान बस्ती की महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार हुआ है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें सीधे मिल रहा है ।इस अवसर पर जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया तथा कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक दीपक सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तेखन सिन्हा, एमआईसी सदस्य श्रीमती शशि साहू, पार्षद ललिता ठाकुर, सावित्री दमाहे, रंजीता पाटिल, पूर्व पार्षद मीना सिंह, छाया पार्षद श्रद्धा सोनी,जयश्री राजपूत कमल सोनी,भगत गुरु दत्ता,शारदा यादव,ज्योति दांडेकर,नील कमल साहू सहित बड़ी संख्या में श्रमिक बस्ती की महिलाएं, नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




