• April 8, 2026

विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: महापौर ने दिए सख्त निर्देश

विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: महापौर ने दिए सख्त निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा को लेकर महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार की उपस्थिति में अधिकारियों और ठेकेदारों की महत्वपूर्ण बैठक ली।

बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, कार्यपालन अधिकारी विनीता वर्मा, ईई मो. सिद्दीकी, संजय ठाकुर, राजेन्द्र ढबाले, करण यादव, पंकज साहू, हरिशंकर साहू,अर्पणा मिश्रा सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं ठेकेदार प्रमोद महोबिया,हेमंत देवांगन सहित समस्त ठेकेदार उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शहर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन ठेकेदारों द्वारा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है, उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्क ऑर्डर जारी होते ही संबंधित कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी कार्य शुरू करने में अनावश्यक देरी हो रही है, जो कि गंभीर लापरवाही है। इस प्रकार की स्थिति को तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए गए।बैठक में महापौर ने अधिकारियों को ठेकेदारों के प्रति सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार कार्य में ढिलाई बरत रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अधिकारी ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं करते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर भी महापौर ने नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यों की सतत निगरानी करें और नियमित निरीक्षण करते रहें, ताकि कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सके।
महापौर अलका बाघमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही कार्य पूर्ण होने के बाद भूमिपूजन/शिलान्यास पट्टिका नहीं लगाने पर भी जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।


Related News

तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं निशुल्क…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       भिलाई/आज भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के निर्देश पर दुर्ग संभाग की…
विकास कार्यों को लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
गया नगर में पानी टंकी निर्माण का रास्ता हुआ साफ,जल विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन की मौजदगी में कबड्डी मैदान की शासकीय भूमि पर नई टंकी बनाने बनीं सहमति

गया नगर में पानी टंकी निर्माण का रास्ता हुआ साफ,जल विभाग प्रभारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। गया नगर,मठपारा वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चली…