• April 8, 2026

तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

भिलाई/आज भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के निर्देश पर दुर्ग संभाग की प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा पूरब मंडल के गणेश पंडाल, सेंट्रल एवेन्यू,सेक्टर-2 में रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी का 47 वा स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया इसी परिपेक्ष्य में भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस शिविर में सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तथा अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस मोर पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को मुफ्त हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने अपनी आंखों का मुक्त जांच करवाया। इस दौरान उपस्थित रहने वालों में प्रमुख रूप से बिजेंद्र सिंह, स्वीटी कौशिक,दिनेश सिंह, रोहित साहू, जे ललिता,नेहा साहू,निर्मल वर्मा,श्रीनिवास रायडू,सूर्यकांत पांडे,संतोष देवांगन,विनय सिंह,उपासना साहू,हरीश साहू,मनोज साव, विजय शुक्ला,दिनेश लोहिया, सुदेश मिश्रा,श्रीनिवास राव, गगन साहू,अनुपमा शुक्ला, सुगंधी सोनी, अबुजा देवी,महेंद्र प्रताप सिंह और ईश्वर चंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


Related News

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…
भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता…
जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…