• April 9, 2026

महिला उद्योग आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

महिला उद्योग आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा दुर्ग के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष की छात्रा नारायणी देवांगन ने ग्रामीण पत्रकारिता और कौशल व्यवहार विषय के अंतर्गत ग्राम मोहलाई जिला दुर्ग में श्रीमती दुर्गा अग्रवाल जी से से मुलाकात की और उनके संघर्ष से सफलता तक के सफर को जानने का प्रयास किया इस चर्चा में दुर्गा अग्रवाल जी ने बताया कि कैसे उन्होंने कम लागत में घर से ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपने घर में तैयार किए उत्पादों को स्थानीय बाजार तक पहुंचाया।
उन्होंने अपने घर में ही नड्डा ,मुरकू और पापड़ बनाने व उनकी पैकेजिंग का काम शुरू किया है। शुरुआत में यह कार्य छोटे स्तर पर किया, लेकिन धीरे-धीरे उनके उत्पादों की गुणवत्ता और स्वाद के कारण स्थानीय बाजार में अच्छी मांग बढ़ने लगी लोगों के द्वारा पसंद किया जाने लगा
उन्होंने अपने इस व्यवसाय से न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी इस कार्य से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। आज उनके इस उद्योग से कई महिलाएं जुड़कर अपने कार्य से अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं।
श्रीमती दुर्गा अग्रवाल का कहना है कि “अगर महिलाएं ठान लें, तो घर बैठे भी उद्योग शुरू कर सकती हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।”
स्थानीय लोगों और ग्राहकों द्वारा उनके उत्पादों को काफी सराहा जा रहा है। यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण स्तर पर फूड प्रोसेसिंग उद्योग के बढ़ते महत्व को भी दर्शाती है।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…