• April 9, 2026

सामान्य सभा की बैठक संम्पन्न, जल संकट पर सख्ती: अधूरे कार्यों पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

सामान्य सभा की बैठक संम्पन्न, जल संकट पर सख्ती: अधूरे कार्यों पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिला पंचायत बेमेतरा में आज सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पदमाकर सहित जिला पंचायत सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक की कार्यवाही एवं पालन प्रतिवेदन की समीक्षा के साथ हुई। इसके बाद केडा, विद्युत, उद्योग, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई), जल संरक्षण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, श्रम तथा स्वास्थ्य विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़कों की स्थिति, मरम्मत और अनुबंध से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

गर्मी के बढ़ते प्रभाव और संभावित जल संकट को देखते हुए अध्यक्ष ने पीएचई एवं विद्युत विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खराब पड़े बोर एवं हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सुधारने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिल सके।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधूरे नल-जल योजना कार्यों को लेकर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधूरे कार्य छोड़ने या गुणवत्ता में कमी बरतने वाले ठेकेदारों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट किया जाए और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

अध्यक्ष ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जल संकट से निपटने हेतु सभी आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने और आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, आगामी योजनाओं एवं बजट आवंटन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम श्री अरुण साव को सौपा पत्र

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम।आज महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में ₹52.70 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशीला रखी

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में ₹52.70 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के *ग्राम धनोरा* एवं *ग्राम कातरों* में आज पूजा-अर्चना के…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के निवास

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री बेमेतरा पहुंचे। बेमेतरा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और…