• April 9, 2026

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम श्री अरुण साव को सौपा पत्र

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम श्री अरुण साव को सौपा पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।  नगर पालिक निगम।आज महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव से सौजन्य भेंट कर शहर के विकास को गति देने पहल दुर्ग रायपुर नाका से पार होते हुए हुडको भिलाई जाने के लिए मुख्य शहर को जोड़ने का काम करेगा,अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर औपचारिक पत्र सौंपा।

महापौर द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में दुर्ग से भिलाई फ्लाईओवर के नीचे केवल एक दिशा में ही अंडरब्रिज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यातायात का संतुलन प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर हुडको कॉलोनी की दिशा में सीधा मार्ग न होने के कारण नागरिकों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता है, जिससे समय के साथ-साथ ईंधन की भी अनावश्यक खपत हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और यहां दिन-प्रतिदिन वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में अधूरी यातायात संरचना के कारण जाम की स्थिति और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

महापौर अलका बाघमार ने मंत्री को अवगत कराया कि यदि दुर्ग फ्लाईओवर के नीचे से दुर्ग से हुडको कॉलोनी की ओर भी अंडरब्रिज का निर्माण कर दिया जाए तो न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बन सकेगी।मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस कार्य से स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी तथा दुर्ग शहर के समग्र विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

इस पर नगरीय निकाय मंत्री श्री अरुण साव ने सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है। वहीं महापौर अलका बाघमार ने दुर्ग शहर से जुड़े अन्य विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें अवगत कराया।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…