• April 11, 2026

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान, निक्षय निरामय फेज 0.2 , साजा विकासखण्ड में घर-घर पहुंच रहा स्वास्थ्य दल

100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान, निक्षय निरामय फेज 0.2 , साजा विकासखण्ड में घर-घर पहुंच रहा स्वास्थ्य दल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में निक्षय निरामय फेज 0.2 के तहत 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत साजा ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की पहचान की जा रही है।
अब तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा एक लाख से अधिक परिवारों तक पहुंच बनाई जा चुकी है। चिन्हित संभावित मरीजों का आगे छाती का एक्स-रे एवं बलगम (खखार) जांच कराई जाएगी।
जिले में यह अभियान कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार, सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेकर, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. बी.एल. राज एवं कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
साजा ब्लॉक में बीएमओ डॉ. अश्वनी वर्मा एवं बीपीएम लोकेश साहू के मार्गदर्शन में 500 से अधिक लोगों का टीम गठन किया गया है। इन टीमों द्वारा विशेष रूप से उच्च जोखिम (वनरेबल समूह)
पूर्व टीबी मरीज एवं उनके परिजन
धूम्रपान करने वाले व्यक्ति
मधुमेह (शुगर) के मरीज
नशा करने वाले व्यक्ति
मलिन बस्ती एवं हाई-रिस्क समूह
का सर्वे कर संभावित मरीजों को जांच हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही टीबी के संभावित मरीजों का बलगम (खखार) जाँच के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं,
इस अभियान में मितानिनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, सीएचओ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
सेक्टर स्तर पर सुपरवाइजर एवं प्रभारी अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। साजा ब्लॉक में वरिष्ठ उपचार प्रवेक्षक पुरन दास द्वारा भी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
निक्षय मित्रों द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मरीजों के उपचार में सहयोग मिल रहा है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब बनेगा, ग्रामीण हो रहे परेशान

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा में संकल्प अभियान चल रहा है। लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा…
वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई और देवगांव में बंदरों के मामले में क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर

वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     देवगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा में 22 बंदरों की मृत्यु होने की…
मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का दुर्ग में उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी…