• April 11, 2026

आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण में 04 आरोपी के कब्जे से 40 पौवा अंग्रेजी एवं देशी मसाला शराब जब्त

आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण में 04 आरोपी के कब्जे से 40 पौवा अंग्रेजी एवं देशी मसाला शराब जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। नन्यूज

बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

*इसी क्रम में 08 अप्रैल 2026 को* थाना बेरला पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर सूचना पर शोरूम के पास बेरला से बेमेतरा मेन रोड किनारे एवं बेरला शराब दुकान के सामने रोड किनारे मोटर सायकल के डिग्गी एवं थैला में शराब रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते 04 आरोपियों को पकड़ा गया।

*जिसमें थाना बेरला में* 02 प्रकरण में 04 आरोपी 01. अजय कुमार गायकवाड पिता कार्तिक राम गायकवाड उम्र 26 वर्ष, 02. प्रियांशु बघेल पिता पवन बघेल उम्र 21 वर्ष, 03. दीपेश कुर्रे पिता पंचराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष, 04. लोमेश देशलहरे पिता स्व. संतोष देशलहरे उम्र 21 वर्ष, सभी निवासी तिलाई थाना बेरला, जिला बेमेतरा के कब्जे से 40 पौवा अंग्रेजी एवं देशी मसाला शराब (7,200ml) किमती 4,400/- रूपये, बिक्री रकम 950/- रूपये, प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल कीमती 80,000/- रूपए, कुल जुमला किमती 85,350/- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

*उक्त कार्यवाही में* थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक नोहर यादव, दीना नाथ यादव, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, तुकाराम निषाद एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब बनेगा, ग्रामीण हो रहे परेशान

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा में संकल्प अभियान चल रहा है। लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा…
वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई और देवगांव में बंदरों के मामले में क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर

वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     देवगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा में 22 बंदरों की मृत्यु होने की…
मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का दुर्ग में उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी…