• April 11, 2026

राजस्व वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का सम्मान, निगम आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

राजस्व वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का सम्मान, निगम आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग में वित्तीय वर्ष समाप्ति के पश्चात राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा की गई, जिसमें निगम क्षेत्र के वार्डवार राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा की.

बैठक के दौरान उन्होंने राजस्व वसूली को और अधिक गति देने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बकाया करदाताओं पर कार्रवाई करते हुए नल कनेक्शन विच्छेद करने, वारंट जारी करने एवं आवश्यकतानुसार दुकानों को सील करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

राजस्व विभाग के कर्मचारी राजेश ताम्रकार द्वारा न्यू आदर्श नगर क्षेत्र में सर्वाधिक वसूली की गई, वहीं उरला वार्ड से शिवा परिहार दूसरे स्थान पर रहे। दोनों कर्मचारियों को आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…