• April 11, 2026

जनगणना 2027: कलेक्टर ने बीआईटी कॉलेज में फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का लिया जायजा

जनगणना 2027: कलेक्टर ने बीआईटी कॉलेज में फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का लिया जायजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को बीआईटी कॉलेज, ई ब्लाक द्वितीय तल दुर्ग में शुभारंभ हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अभिजीत सिंह प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया को बारीकी से देखा और उपस्थित फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार कार्य संपादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में छोटी-छोटी सावधानियां भी अत्यंत आवश्यक हैं।

सभी प्रशिक्षणार्थी गंभीरतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा अपनी शंकाओं का समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आगामी चरण में जनगणनाकर्मियों को भी बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।
कलेक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य की गुणवत्ता सीधे तौर पर प्रशिक्षण की दक्षता पर निर्भर करती है, इसलिए प्रत्येक प्रशिक्षार्थी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

ईस दौरान नागरिकों द्वारा स्वगणना (Self Enumeration) प्रक्रिया के माध्यम से जानकारी साझा करने के तरीके की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल, एसडीएम उत्तम ध्रुव, नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू, आर.के. बोरकर, गौतम साहू, पंकज चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब बनेगा, ग्रामीण हो रहे परेशान

सेवा संकल्प अभियान : कर्रा नाला में बन रहा पुल आखिर कब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा में संकल्प अभियान चल रहा है। लोगों की समस्याओं के निराकरण का दावा…
वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई और देवगांव में बंदरों के मामले में क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर

वन विभाग बेमेतरा राम पटेल ने रोड चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     देवगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा में 22 बंदरों की मृत्यु होने की…
मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का दुर्ग में उग्र प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त की तानाशाही और संवैधानिक धोखाधड़ी के खिलाफ इंडिया गठबंधन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी…