- April 12, 2026
CAC के छात्रों ने किया नेहरू लाइब्रेरी का भ्रमण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग के बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के अंतर्गत नेहरु लाईब्रेरी (सेंट्रल लाईब्रेरी) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को पुस्तकालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल संसाधनों एवं अध्ययन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी को प्राप्त किया
भ्रमण के दौरान सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. मोनिका त्रिपाठी शर्मा ने छात्रों को RFID आधारित स्वचालित पुस्तक निर्गमन प्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि इस तकनीक से छात्र स्वयं पुस्तकें इश्यू कर सकते हैं तथा बिना अनुमति पुस्तक ले जाने पर सुरक्षा अलार्म सक्रिय हो जाता है।
छात्रों को पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों जैसे दैनिक समाचार पत्र, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की पुस्तकें, तकनीकी पुस्तकें तथा शोध सामग्री के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही, KrishiKosh, NDL (नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी), SWAYAM प्लेटफॉर्म और अन्य ई-लर्निंग वेबसाइट्स के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
इसके अतिरिक्त, INFLIBNET के अंतर्गत ई-जर्नल्स एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों तक पहुँच, तथा One Nation One Subscription (ONOS) योजना के तहत मुफ्त शैक्षणिक सामग्री की सुविधा के बारे में भी छात्रों को बताया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने “Competitive Preparation Zone” का अवलोकन किया, जहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष अध्ययन व्यवस्था की गई है। छात्रों को पुस्तकालय के विभिन्न सेक्शनों एवं उनकी उपयोगिता से भी परिचित कराया गया।
कार्यक्रम में छात्रों ने पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और जाना कि किस प्रकार शैक्षणिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर अपनी पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में कोऑर्डिनीटर विवेक पांडे विशेष रूप से उपस्थिति रहे। इस पुस्तकालय भ्रमण में वैभव राठौर, अन्वी तिवारी, श्वेता बिंझलेकर, हिमांशु वर्मा, दिव्या देशमुख, एन. के रेड्ड़ी, लक्ष्मी साहू, नारायणी देवांगन, आकांक्षा बेन, शिक्षा मिश्रा, एश्वर्या, रिया सहित प्रथम व प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।




