• April 12, 2026

पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला मुस्तैद

पीलिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य अमला मुस्तैद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग, 12 अप्रैल 2026/ वार्ड-67 सेक्टर 7 पश्चिम सड़क 37 ए भिलाई नगर में पीलिया के मरीजों की जानकारी होने पर 12 अप्रैल 2026 को डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग के निर्देशन में एवं डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी, दुर्ग के मार्गदर्शन में डॉ. पियाम सिंग, प्रभारी अधिकारी, सिविल हॉस्पिटल सुपेला भिलाई व श्रीमती रितीका सोनवानी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, दुर्ग श्री विजय सेजुले, सुपरवाईजर, श्री हितेन्द्र कोसरे, बीईटीओ एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया। सेक्टर-07, स्ट्रीट-37ए भिलाई में पीलिया ग्रस्त होने के कारण लक्षण पाये गये मरीजों का रक्त नमूना लिया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार आज प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 65 घरों का भ्रमण कर 07 पीलिया से ग्रसित नए मरीज पहचान किये। इस प्रकार उक्त संक्रमित क्षेत्र में आज दिनांक तक कुल 31 पीलिया के मरीज़ मिले। जिनमें 01 पुराने मरीज डिस्चार्ज हुए। इस प्रकार भर्ती मरीज श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस भिलाई में 03, पल्स हास्पीटल, भिलाई-1 में 01 उपचाररत है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। पीलिया प्रदूषित जल व भोजन से फैलने वाला संक्रामक रोग है जो विषाणुओं के संक्रमण से होता है। विषाणुओं के शरीर में प्रवेश करने के 15 से 50 दिनों के भीतर बीमारी के लक्षण प्रगट होते है। पीलिया के प्रमुख लक्षण भुख न लगना, पीले रंग की पेशाब होना, भोजन का स्वाद न आना, उल्टी लगना या होना, सिर में दर्द होना एवं कमजोरी तथा थकावट का अनुभव करना, पेट के दाहिने तरफ ऊपर की ओर दर्द होना, आंखे व त्वचा का रंग पीला होना।

ःः000ःः


Related News

मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को लेकर होगा महत्वपूर्ण फैसला : लक्ष्मी वर्मा राज्य सभा सांसद

मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को लेकर होगा महत्वपूर्ण फैसला : लक्ष्मी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने दुर्ग सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस…
दुर्ग में मासूम के साथ अमानवीय कृत्य, आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचकर अरुण वोरा ने परिजनों से की मुलाकात

दुर्ग में मासूम के साथ अमानवीय कृत्य, आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल पहुंचकर अरुण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई क्षेत्रमें इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने…
घर चलो बस्ती चलो अभियान में महापौर अलका बाघमार ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, गया नगर को बताया भाजपा विचारधारा का मजबूत गढ़ जनता व जनप्रतिनिधि दोनो जागरूक

घर चलो बस्ती चलो अभियान में महापौर अलका बाघमार ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा के स्थापना दिवस पखवाड़ा अंतर्गत चंडी शीतला मंडल के वार्ड 3…