• April 13, 2026

बनराका और अकलवारा में माँ कर्मा उत्सव की धूम, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

बनराका और अकलवारा में माँ कर्मा उत्सव की धूम, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले के ग्राम बनराका एवं ग्राम पंचायत अकलवारा में सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला के तहत माँ कर्मा उत्सव, शपथ ग्रहण, सामूहिक आदर्श विवाह एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज को एकता, सेवा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश देते हुए नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सहित ग्रामवासी उपस्थित थे |

*बनराका में 3 जोड़ों का सामूहिक विवाह, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद*
थानखम्हरिया तहसील अंतर्गत ग्राम बनराका में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ कर्मा उत्सव, शपथ ग्रहण एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में सहभागिता की। इस दौरान 03 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। उपमुख्यमंत्री ने नवदंपतियों को सुख, समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने साहू समाज के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

*अकलवारा में शपथ ग्रहण समारोह, युवाओं को दी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा*
ग्राम पंचायत अकलवारा में आयोजित माँ कर्मा उत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में भी उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने समाज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे आने की अपील की।

*साहू समाज के परिश्रम और संस्कार की सराहना*
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि माँ कर्मा जी का जीवन सेवा, समर्पण और समाज को संगठित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही तेजी से विकास कर सकता है और एक मजबूत, शिक्षित समाज ही प्रदेश व देश की असली ताकत होता है। उन्होंने साहू समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लोग अपने कर्मठ परिश्रम, अनुशासित जीवनशैली और सामाजिक मूल्यों के लिए पहचाने जाते हैं। उनका यह कर्मप्रधान जीवन अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता, समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

*विधायकों ने भी की आयोजन की सराहना*
इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

वहीं साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि माँ कर्मा उत्सव एवं सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की तथा समाज की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

*समाज में एकता और संस्कार को मिला नया संबल*
कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और समाज के सभी लोगों के योगदान को नमन करते हुए माँ कर्मा जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक सहयोग की भावना को सशक्त करने वाला साबित हुआ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…