• April 13, 2026

एकता कप टूर्नामेंट में हॉकी का बढ़ा रोमांच, फाईनल मैच आज

एकता कप टूर्नामेंट में हॉकी का बढ़ा रोमांच, फाईनल मैच आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिला हॉकी संघ दुर्ग द्वारा सिविल लाइन हॉकी ग्राउंड में आयोजित 4 दिवसीय एकता कप फ्लड लाइट हॉकी टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी इंद्रजीत सिंह (छोटू) ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर, कांग्रेस नेता अय्युब खान अतिथि के रुप में मौजूद रहे।
जिला हॉकी संघ द्वारा टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने 7 ए साईड प्रारुप पर आयोजित टूर्नामेंट में देश व प्रदेश की कुल 20 हॉकी टीमें हिस्सा ले रही है। जिनमें नागपुर, भुसावल(महाराष्ट्र), उमरिया, सिवनी (म.प्र.), दुर्ग, राजनांदगांव,कवर्धा,कुरुद, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जगदलपुर (छ.ग.), एचटीसी के अलावा अन्य टीमें शामिल है। उद्घाटन अवसर पर सभी अतिथियों ने हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच आज 14 अप्रैल, मंगलवार को शाम 7 बजे खेला जाएगा। सेमी फाइनल मैच सोमवार को एचटीसी दुर्ग व डीएचए बिलासपुर और भुसावल व सिवनी के मध्य खेला गया। इसके पहले क्वार्टर फाइनल मैचों में डीएचए बिलासपुर, एचटीसी दुर्ग, भुसावल,सिवनी की टीमें रोमांचक मैच में विजयी रही।
आयोजन में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अय्युब इरफान, सचिव जहांगीर खान, उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा, सुनील नवघरे, वहीद खान, अब्दुल हनीफ खान, मोहम्मद एजाज कुरैशी, सहसचिव रशीद अली खान, खुर्शीद बख्श, फहीम खान, मोहम्मद फारुख, उबेद कुरैशी, धीरेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष नियाजुद्दीन शेख, सह कोषाध्यक्ष इशाक खान, हॉकी खिलाड़ी विनोद वाघ, दलबीर सिंह, डॉ. अजय लांजीवार, मिर्जा शफी अहमद, नजुमुद्दीन, अंसार खान, गुलाम रहमानी, विनीता नवघरे, भूमि उपाध्याय एवं अन्य खिलाड़ी योगदान दे रहे है।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…