• April 14, 2026

48 घंटे में तालाब साफ: निगम की पॉन्ड मशीन का कमाल, 10 दिन का काम 2 दिन में, पॉन्ड क्लीनर मशीन बनी गेमचेंजर

48 घंटे में तालाब साफ: निगम की पॉन्ड मशीन का कमाल, 10 दिन का काम 2 दिन में, पॉन्ड क्लीनर मशीन बनी गेमचेंजर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के तालाबों की सफाई में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सराहनीय पहल की गई है। निगम की पॉन्ड क्लीनर मशीन ने मात्र 48 घंटे के भीतर गौठान के समीप स्थित तालाब की सफाई कर उल्लेखनीय कार्य किया है।

यह कार्य महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल एवं विद्युत प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार के मार्गदर्शन में, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद के नेतृत्व में टीम ने मशीन के माध्यम से तालाब के बीच तक पहुंचकर जलकुंभियों को प्रभावी रूप से बाहर निकाला।

पॉन्ड क्लीनर मशीन की विशेषता यह है कि जो कार्य मैन्युअल रूप से करना अत्यंत कठिन और समयसाध्य होता है, उसे यह मशीन बेहद कम समय में आसानी से पूरा कर देती है। सामान्यतः 10 दिनों में होने वाला कार्य यह मशीन मात्र 2 दिनों में पूर्ण करने की क्षमता रखती है।

गौठान तालाब की सफाई के पश्चात मशीन को तत्काल ढोंगिया तालाब, वार्ड क्रमांक 56 बघेरा में स्थानांतरित कर सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। निगम द्वारा आगामी दिनों में शहर के सभी प्रमुख तालाबों की सफाई इसी मशीन के माध्यम से किए जाने की योजना है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। पॉन्ड क्लीनर मशीन के माध्यम से तालाबों की सफाई तेज और प्रभावी ढंग से हो रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि निगम का लक्ष्य शहर के सभी तालाबों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है। मशीन के उपयोग से कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार हुआ है। आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।


Related News

बाबासाहेब अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन

बाबासाहेब अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा जनों ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व का दिशा निर्देश अनुसार भारत रत्न , संविधान…
प्रदेश में POCSO मामलों में तीव्र वृद्धि बेहद चिंताजनक :मासूम बच्चे असुरक्षित

प्रदेश में POCSO मामलों में तीव्र वृद्धि बेहद चिंताजनक :मासूम बच्चे असुरक्षित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ में मासूम बच्चों के खिलाफ बढ़ते जघन्य अपराधों ने एक बार फिर…
हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण, दुर्ग संभाग से 207 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत

हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण, दुर्ग संभाग से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर में सन् 2026 में…