• April 15, 2026

पीएम आशा अंतर्गत दलहन-तिलहन उपार्जन हेतु कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

पीएम आशा अंतर्गत दलहन-तिलहन उपार्जन हेतु कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले के समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों (सोयाबीन, अरहर, चना, मसूर एवं सरसों) की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है।

जिले में अब तक 10,327 क्विंटल उपार्जन किया जा चुका है, जो कृषकों के सक्रिय सहयोग का परिणाम है। जिन कृषक बंधुओं ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 से पूर्व अपनी संबंधित सहकारी समिति में जाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं, ताकि वे अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें।

यदि किसी कृषक की गिरदावरी में संशोधन अपेक्षित है, तो वे अपने क्षेत्र के पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से फसल रकबा सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त कर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

जिला प्रशासन, बेमेतरा द्वारा सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे समय सीमा का ध्यान रखते हुए शीघ्र पंजीयन कराएं एवं शासन की इस लाभकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बेमेतरा में सहकारिता का विस्तार, 38 नई सेवा सहकारी समितियों का गठन, 15 अप्रैल को होगा वर्चुअल शुभारंभ

बेमेतरा में सहकारिता का विस्तार, 38 नई सेवा सहकारी समितियों का गठन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिला बेमेतरा में किसानों को सशक्त बनाने और सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने…
जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: बेमेतरा में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: बेमेतरा में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को दिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य…
बाबासाहेब अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन

बाबासाहेब अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा जनों ने किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश नेतृत्व का दिशा निर्देश अनुसार भारत रत्न , संविधान…