• April 16, 2026

भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिला, विकासखंड व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त, टोल फ्री नंबर जारी

भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिला, विकासखंड व जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त, टोल फ्री नंबर जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला, विकासखंड एवं जनपद स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उनके संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, ताकि पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के किसी भी गांव में पेयजल संकट उत्पन्न होने या हैंडपंप खराब/बंद होने की स्थिति में शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कंट्रोल रूम भी गठित किया गया है, जो शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 24×7 कार्य करेगा।
इसके अलावा आम नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया गया है, जिस पर पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति न बने।

*जनपद स्तर पर शिकायत पंजी की व्यवस्था*
प्रशासन द्वारा 15 अप्रैल 2026 से जिले के प्रत्येक जनपद कार्यालय में हैंडपंप खराब या बंद होने की शिकायतों के लिए शिकायत पंजी (रजिस्टर) संधारित किया जा रहा है। इससे शिकायतों का रिकॉर्ड रखने एवं उनके त्वरित समाधान में सुविधा होगी। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
जिला प्रशासन ने विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है, जिनमें जिला स्तर, विकासखंड स्तर एवं जनपद स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की सतत निगरानी एवं समस्या के तुरंत समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

*नोडल अधिकारियों के नाम एवं संपर्क नंबर*
पेयजल व्यवस्था की निगरानी एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला स्तर पर श्री मोतीलाल ठाकुर (मो. 7389531388), बेमेतरा विकासखंड स्तर पर श्री संतोष कुमार नायक (मो. 7049301410), बेमेतरा जनपद स्तर पर श्री योगेश कुमार सिन्हा (मो. 8085527621), नवागढ़ विकासखंड स्तर पर श्री डी.के. कोशले (मो. 8871926074), साजा विकासखंड स्तर पर श्री संदीप प्रधान (मो. 8770439831), साजा जनपद स्तर पर श्री ए.के. करेया (मो. 8878832200) तथा बेरला जनपद स्तर पर श्री डी.एल. वर्मा (मो. 9691188118) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करें और किसी भी स्थिति में पेयजल आपूर्ति बाधित न होने दें। साथ ही, आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारी या टोल फ्री नंबर पर दें, ताकि शीघ्र समाधान किया जा सके। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि गर्मी के मौसम में जिले में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सिकोला नाला निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण

सिकोला नाला निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका…
के डी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, उच्च अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

के डी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज के डी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट…
पारदर्शी लॉटरी से आवास आवंटन, हितग्राहियों में खुशी, प्रधानमंत्री आवास योजना: कम कीमत में शानदार घर, लॉटरी से हुआ चयन

पारदर्शी लॉटरी से आवास आवंटन, हितग्राहियों में खुशी, प्रधानमंत्री आवास योजना: कम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र…