• April 16, 2026

पारदर्शी लॉटरी से आवास आवंटन, हितग्राहियों में खुशी, प्रधानमंत्री आवास योजना: कम कीमत में शानदार घर, लॉटरी से हुआ चयन

पारदर्शी लॉटरी से आवास आवंटन, हितग्राहियों में खुशी, प्रधानमंत्री आवास योजना: कम कीमत में शानदार घर, लॉटरी से हुआ चयन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में सरस्वती नगर एवं मां कर्मा बोरसी स्थित AHP घटक के तहत निर्मित आवासों का आज पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया गया।

निगम द्वारा निर्मित ये आवास कम कीमत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण रूप से आबाद करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आवास प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों द्वारा लगातार आवेदन किए जा रहे हैं तथा प्रत्येक माह लॉटरी के माध्यम से निष्पक्ष चयन किया जाता है।
आज की लॉटरी प्रक्रिया में सरस्वती नगर के 9 एवं मां कर्मा बोरसी के 7 आवासों हेतु कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए थे।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितग्राहियों की उपस्थिति में लॉटरी निकालकर आवासों का आवंटन किया।
इस दौरान सीनियर सिटीजन एवं गंभीर बीमार हितग्राहियों को प्राथमिकता देते हुए ग्राउंड फ्लोर के आवास प्रदान किए गए, वहीं अन्य हितग्राहियों को लॉटरी के अनुसार आवास आवंटित किया गया। हितग्राहियों ने स्वयं पर्ची निकालकर अपने आवास का चयन किया, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

महापौर श्रीमती बाघमार ने बताया कि संपूर्ण राशि जमा करने के पश्चात हितग्राहियों को आधिपत्य पत्र प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर सहायक अभियंता संजय ठाकुर, संभव जैन,CLTC टिकेश्वर साहू,दीपक संचेती, सचिन ताम्रकार, हिमांशु बेलेंद्र, सहित निशा बालवे व टीम एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।जनसंपर्क / राजू बक्शी


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…