• April 16, 2026

के डी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, उच्च अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

के डी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, उच्च अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

के डी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट एवं सराहनीय रहे हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनेक
विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इन उपलब्धियों के क्रम में
यशी देवांगन ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
झलक साहू ने 91.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लेखराज साहू ने 90% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त
नेहल चंद्राकर 84%, श्रेयश शर्मा 83.6%,योगिता खारांशु 82.4%, खुशी साहू 80.6%,मौली 79%,रागिनी साहू 77%,चांदनी झा 76.4%, ,नियति मिश्रा 74.2%,निधि चंद्राकर 74%,राजवीर 74%, देवव्रत 73%, प्राची चक्रधारी 71%,अमित साहू 71%अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। सभी विद्यार्थियों का परिणाम अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होते रहेंगे।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…