• April 16, 2026

सिकोला नाला निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण

सिकोला नाला निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा आज निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत अधोसंरचना मद से किए जा रहे सिकोला नाला निर्माण कार्य (लागत राशि लगभग 316.62 लाख रुपये) का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता पंकज साहू एवं ठेकेदार एजेंसी के प्रतिनिधि नंद कुमार चंद्राकर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गति तेज की जाए और निर्धारित समय-सीमा में ही कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि शहरवासियों को शीघ्र बेहतर जल निकासी व्यवस्था का लाभ मिल सके।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से फील्ड में उपस्थित रहकर कार्य की निगरानी करें तथा गुणवत्ता की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से नाले के स्लोप और लेवल को सही बनाए रखने, दीवारों की मोटाई एवं सरियों के बीच की दूरी को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और कार्य पूर्णतः तकनीकी मापदंडों के अनुसार ही संपन्न किया जाए। बरसात के पूर्व अधिकतम कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्होंने कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।

लगभग 1700 मीटर लंबाई वाले इस नाला निर्माण कार्य के पूर्ण होने से शहर की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी और वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत मिलेगी। महापौर ने कहा कि यह परियोजना शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें पारदर्शिता एवं मजबूती सुनिश्चित करना सभी संबंधितों की जिम्मेदारी है।

अंत में उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार किया जाए, ताकि गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ निर्माण सुनिश्चित हो सके।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…