• April 17, 2026

पेवर ब्लॉक निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुईं महापौर, खराब कार्य उखाड़कर दोबारा निर्माण के निर्देश

पेवर ब्लॉक निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुईं महापौर, खराब कार्य उखाड़कर दोबारा निर्माण के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित एसपी बंगले के पीछे चल रहे पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य में गंभीर खामियां पाए जाने पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए खराब हिस्से को तत्काल उखाड़कर पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए।

*तकनीकी मानकों की मौके पर जांच, अधिकारियों को सख्त निर्देश*

निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने स्वयं मेजरिंग टेप से पेवर ब्लॉक की मोटाई, सड़क की लंबाई-चौड़ाई एवं बेस लेयर की जांच की। उप अभियंता हरिशंकर साहू को निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित फाइलें साथ रखें और कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें।घटिया निर्माण पर भुगतान रोके जाने व ब्लैकलिस्ट की चेतावनी
महापौर श्रीमती बाघमार ने ठेका एजेंसी के संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्य में गुणवत्ता से समझौता पाया गया तो भुगतान रोक दिया जाएगा तथा संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में बेस, सीमेंट एवं पानी की उचित तराई नहीं पाई गई, जो अत्यंत गंभीर लापरवाही है।

*“गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं” महापौर*

महापौर ने दो टूक कहा कि किसी भी प्रकार का घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यक होने पर पूरी सड़क को ठेकेदार के खर्च पर दोबारा बनवाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सोमवार तक संबंधित कार्य को पूरी तरह उखाड़कर नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को टिकाऊ एवं बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…