• April 18, 2026

दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्य तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटियां गठित

दुर्ग में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्य तेज़, 150 से अधिक बूथों पर कमेटियां गठित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत 5 ब्लॉक, 10 मंडल, 60 वार्ड एवं 275 बूथों में संगठन विस्तार का कार्य लगातार किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में ब्लॉक प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वार्ड स्तर के पदाधिकारियों के समन्वय से प्रत्येक बूथ पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है और संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

अब तक लगभग 150 बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है, जबकि शेष बूथों पर कार्य प्रगति पर है। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।

इस अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, आनंद ताम्रकार, देवश्री साहू, मनीष बघेल एवं गुरदीप सिंह भाटिया की सक्रिय भूमिका रही है। वहीं ब्लॉक प्रभारी अजय शर्मा, दुष्यंत देवांगन, प्रकाश जोशी, पोषण साहू एवं संजय बत्रा द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि, “संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मजबूत बूथ कमेटियां ही कांग्रेस की वास्तविक ताकत हैं। इसी के आधार पर हम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा सकते हैं और एक सशक्त संगठन का निर्माण कर सकते हैं।
संगठन बहुत अच्छी तरह से अपन कार्य कर रही है , कार्यकर्ताओं पूरी ऊर्जा से जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि इस अभियान से कार्यकर्ता सीधे जनता से जुड़ रहे हैं, जिससे जनसमस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने में संगठन को मजबूती मिलेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यह अभियान आगामी दिनों में और तेज़ किया जाएगा तथा सभी बूथों पर कमेटियों का गठन शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।


Related News

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद…
बगलेडी में अवैध बोर उत्खनन पर कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाना साजा को सौंपा गया

बगलेडी में अवैध बोर उत्खनन पर कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाना साजा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन…
ग्रामसभा की बैठक में ग्राम परपोड़ा में गांव की समस्याओं पर चर्चा

ग्रामसभा की बैठक में ग्राम परपोड़ा में गांव की समस्याओं पर चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज ग्रामसभा की बैठक ग्राम परपोड़ा में रखी गई थी, जिसमें जनपद सदस्य नीरज राजपूत,सरपंच…