• April 18, 2026

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

आगामी नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम बावामोहतरा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार एवं श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्शन एवं श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव, सचिव/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के निर्देशन में आगामी नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 को आयोजित होने वाला है, के संबंध में ग्राम नवागाँव एवं बावामोहतरा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकार मित्र के द्वारा ग्रामीणों को नेशनल लोक अदालत के महत्व, उसके माध्यम से सुलभ, त्वरित न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा प्रीलिटिगेशन प्रकरणों एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनसमूह को बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का निवारण कर समय एवं धन की बचत की जा सकती है। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) की नवीन योजनाओं का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने, महिला एवं बाल संरक्षण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में लोगो को जागरूक किया गया। इसके साथ ही शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की बात कही। जिला विधिक सेवा प्राधिकरपा, बेमेतरा के अधिकार मित्र द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे आगामी नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरणों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण कराएं। उक्त जागरुकता शिविर में अधिकार मित्र तरुण आनंद, स्वाती कुंजाम व ग्राम रोजगार सचिव सहित ग्रामिणों की उपस्थित रही।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…