• April 21, 2026

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज जिला कार्यालय में खाद्य, कृषि विभाग एवं सहकारी समितियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में खाद-उर्वरक की उपलब्धता, धान उठाव की प्रगति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), डीआरसीएस एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल अधिकारी के कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को निर्धारित समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने समितियों में भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कमी या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल निराकरण किया जाए।

धान उठाव की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित हो, ताकि समितियों में अनावश्यक दबाव न बने और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी (रसोई गैस) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में जिले में इन आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, इसे बनाए रखते हुए सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने डीआरसीएस एवं सीसीबी नोडल अधिकारियों को सहकारी समितियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि जिले में कृषि एवं खाद्य आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि एवं बैंकिंग संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…