• April 22, 2026

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के संबंध में जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के संबंध में जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई करने के खनिज अमला को सघन जांच अभियान चलाने एवं कार्रवाई करने निर्देशित की है। कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलास्तर पर गणित टास्क फोर्स समिति की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दी।

उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गत दिवस समस्त भारसाधक सचिव ,समस्त संभागायुक्त एवं समस्त कलेक्टर्स की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर डीएमएफ अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों के साथ ही अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई करने निर्देशित किया है।

*अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर सख्त, खनिज विभाग की बैठक में दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश*
​जिला प्रशासन अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अब पूरी तरह से सख्त रुख अपना चुका है। कलेक्टर ने आज खनिज विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर नदियों और खदानों के आस-पास विशेष निगरानी रखी जाए। अवैध उत्खनन को रोकने के लिए राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर नियमित गश्त और आकस्मिक छापेमारी करने को कहा गया है।

*अवैध ​परिवहन पर रखें विशेष नजर*

कलेक्टर ने ​अवैध परिवहन को लेकर सख्त हिदायत दी है। बिना रॉयल्टी पर्ची और निर्धारित मात्रा से अधिक खनिज ले जाने वाले वाहनों को तत्काल जब्त किया जाए। उन्होंने चेक पोस्टों पर जांच बढ़ाने और ई-ट्रान्जिट पास की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

*अधिकारियों की जवाबदेही तय*

​कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में निरंतर अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
​कलेक्टर ने ​नदियों से अवैध रेत निकासी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने कहा है। साथ ही खदान क्षेत्रों में सीमांकन की नियमित जांच करने निर्देशित की है। कलेक्टर ने ​अवैध गतिविधियों की सूचना के लिए तंत्र को मजबूत करना पर जोर दिया है। उन्होंने ​जब्त वाहनों और सामग्री पर नियमानुसार भारी जुर्माना लगाने भी कहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…